Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केपी ओली में हिटलर का चरित्र है, उनका पतन निश्चितः महतो

 
राजेन्द्र महतो, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली में हिटलर का चरित्र है और उनका पतन भी निश्चित है । सप्तरी में शुक्रबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
नेता महतो ने कहा– ‘ओली हिटलर, निरंकुश और नश्लीय चरित्र प्रदर्शन कर रहे हैं, लोकतन्त्र को संकट में रखकर देश को प्रतिगमन की ओर ले जा रहे हैं । प्रतिगमनकारी का पतन निश्चित है, इसीलिए ओली का पतन भी निश्चित है ।’ नेता महतो ने दावा किया कि प्रधानमन्त्री ओली पक्षधर कुछ नेताओं जसपा के संबंध में भ्रम फैला रहे हैं । उन्हों ने कहा– ‘बाजार में चर्चा है कि जसपा में रहे कुछ नेता नेकपा प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है । ओली भ्रम सिर्जन कर रहे हैं । जनसैवाल को रोकने का प्रयास कर रहे हैं ।’
नेता महतो ने यह भी कहा है कि संसद् बिघटन के संबंध में सर्वोच्च अदालत से होनेवाला निर्णय जसपा को मान्य है । उन्होंने कहा– ‘संविधान का अंतिम व्याख्याता सर्वोच्च अदालत है, अदालत से जो निर्णय आएगा, वह स्वीकार्य है । हम लोगों को विश्वास है कि सर्वोच्च से न्याय मिलेगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *