Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा विभाजित नहीं है, इसीलिए निर्धारित समय में चुनाव भी संभव नहीं हैः कांग्रेस महामन्त्री डॉ. कोइराला

 

डॉ. शशांक कोइराला, फाईल तस्वीर

हेन्द्रनगर, २३ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डॉ. शशांक कोइराला ने कहा है कि आज भी सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) वैधानिक रुप में विभाजित नहीं है, जिसके चलते निर्धारित समय वैशाख में चुनाव होने के संभावना भी कम है ।
शनिबार कञ्चनपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. कोइराला ने कहा– ‘वैधानिक रुप में नेकपा विभाजित नहीं हुई है । निर्वाचन आयोग से प्राप्त होनेवाला चुनाव चिन्ह, पार्टी की नाम आदि के कारण भी निर्धारित समय वैशाख में चुनाव होने की संभावना नहीं है ।’ उनका मानना है कि अगर चुनाव करना ही है तो सबसे पहले नेकपा खत्तम होना जरुरी है, अर्थात् औपचारिक विभाजन आवश्यक है । नेता काइराला ने यह भी कहा है कि नेपाली कांग्रेस की प्रथम प्राथमिकता संसद् पुनस्र्थापना ही है और इसके लिए ही संघर्ष जारी है ।
इसीतरह पार्टी महाधिवेशन के संबंध में भी बातचीत करते हुए महामन्त्री डा. कोइराला ने कहा कि पार्टी महाधिवेशन भी निर्धारित मिति में संभव नहीं है । ‘उन्होंने आगे कहा– ‘जिला–जिला से क्रियाशील सदस्यों की जो नामावली प्राप्त होना चाहिए, वह आज तक प्राप्त नहीं है । वर्तमान राजनीतिक परिवस्थिति के कारण भी इसमें व्यवधान आ रहा है । निर्धारित समय में पार्टी महाधिवेशन ना करना, पार्टी की ही कमजोरी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *