Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Priyanka Chopra Jonas ने अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के लिए करवाया होश उड़ाने वाला फोटोशूट, देखें तस्वीरें

 

जेएनएन। बॉलीवुड से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक मैगज़ीन के लिए बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है। प्रियंका इस अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के कवर पर नज़र आएंगी। फोटोशूट की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने यह फोटोशूट एले मैगज़ीन के मार्च अंक के लिए करवाया है। तस्वीरें मोनोक्रोम फॉर्मेट में ली गयी हैं, जिनमें प्रियंका का सेंसुअस लुक सामने आया है। फोटोशूट में प्रियंका ने ब्लैक कलर की तंग पोशाक पहनी हुई है और इसके ऊपर ओवर साइज़ ट्रेंच कोट डाला हुआ है। उलझे हुए छोटे बाल उनके इस लुक को पैना कर रहे हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने रखे हैं।

 

प्रियंका इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म द व्हाइट टाइगर के लिए चर्चा में हैं। इस फ़िल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। हालांकि, भारत में इसे मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले। द व्हाइट टाइगर का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। अरविंद अडिगा के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर आधारित फ़िल्म में राजकुमार राव उनके पति के रोल में दिखायी दिये। वहीं, उभरते सितारे आदर्श गौरव ने लीड रोल निभाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com