बंद का असर टैक्सी में आगजनी और टाटा सूमो में तोडफोड
काठमांडू।
काठमांडू के गोंगुबु में टाटासूमो में ताेडफोड की गई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (CPN) के प्रचंड-माधव समूह द्वारा आयोजित सामान्य हड़ताल का उल्लंघन करने के लिए सूमो पर कारवाही की गई थी।
इस बीच, गुरुवार सुबह काठमांडू के गोंगबु में एक टैक्सी में आग लगा दी गई है। प्रहरी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने एक टैक्सी में आग लगा दी।

