प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा विराटनगर स्थित चाय की पसल में तोड़फोड़
विराटनगर, ४ फरवरी । आमहडताल उलंघन करने के आरोप में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–समूह के कार्यकर्ताओं ने विराटनर स्थित एक चाय की पसल में तोडफोड किया है । विराटनगर महानगरपालिका–२ स्थित रोड में प्रमोद सहनी द्वारा पसल में आन्दोलनकारियों ने पत्थरबाजी कर तोडफोड किया है । आन्दोलनकारियों ने पसल संचालक के ऊपर भी हाथापाई की है ।
प्रचण्ड–समूह के नेता शिवकुमार मंडल के नेतृत्व में गए आन्दोलनकारियों की आक्रमण से पसल के संचालक प्रमोद की ४० वर्षीया पत्नी बसन्त सहनी और २२ वर्षीया बेटी बबिता सहनी घायल हो गए हैं । बिबिता के पास ६ महीनों की शिशु भी है । आक्रमण में पसल की भौतिक संरचना में सामान्य क्षति पहुँच गई है । खाद्यान्न जैसे सामाग्री फेंका गया है ।

