Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निरंकुश सरकार विरुद्ध जारी आन्दोलन के कारण जनता को जो दुःख हुआ है, उसके प्रति क्षमाप्रार्थी हूँः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने जारी आन्दोलन प्रति जनता के समक्ष क्षमायाचना किया है । उनका कहना है कि जारी आन्दोलन निरंकुश सरकार के विरुद्ध बाध्यतमक कदम है ।
आमहडताल अनुमगन के लिए अध्यक्ष नेपाल ने पत्रकारों से कहा– ‘ओली सरकार ने संविधान को अपमान किया है । असंवैधानिक तवहर से संवैधानिक अंगों में नियुक्ति की है । ओल अपने को निरंकुश शासक के रुप में प्रस्तुत कर रहे हैं । इसके प्रति जनता को सचेत बनाने के लिए आन्दोलन घोषणा हुआ है । इसके कारण जनता को जो दुःख हुआ है, इसके प्रति क्षमाप्रार्थी हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *