Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या सलमान खान कभी निभा पाएंगे चंगेज खान का किरदार?

 

 

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए 30 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। तरह-तरह के किरदार उन्होंने निभा कर दर्शकों का मनोरंजन किया है। ये बात और है कि इन दिनों वे एक खास दायरे में बंध गए हैं क्योंकि उनके प्रशंसक उन्हें इसी तरह से देखना ही पसंद करते हैं

 

एक इंटरव्यू में जब सलमान से पूछा गया कि इन दिनों हिस्टोरिकल फिल्में खूब बन रही हैं, लोगों को पसंद भी आ रही हैं। क्या आपके दिमाग में कोई ऐतिहासिक किरदार है, जिसकी बायोपिक में आप करना चाहें? इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि ‘यदि मुझे कभी कोई ऐतिहासिक किरदार करना पड़े या मुझे करना है तो मैं चंगेज खान का किरदार परदे पर निभाना चाहूंगा।

 

बता दें चंगेंज खान एक मंगोल शासक था। जिसने मंगोल साम्राज्य के विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई। वह अपनी संगठन शक्ति, बर्बरता तथा साम्राज्य विस्तार के लिए जाना जाता था। वर्तमान मंगोलियाई लोग उसे मंगोलिया के ‘संस्थापक पिता’ के रूप में जानते हैं।

 

सवाल यह है कि क्या चंगेज खान पर कोई फिल्म बनाना चाहेगा? बनाना भी चाहे तो क्या सलमान को लेना चाहेगा? वैसे सलमान खुद फिल्म निर्माता हैं। चाहे तो इस तरह का रोल वे कर सकते हैं और खुद की ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं।

फिलहाल तो सलमान की फिल्म ‘राधे’ का इंतजार है। शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2021 की ईद पर रिलीज हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *