Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेलेन्टाइन डे पर नहीं थे प्रियंका और निक जोन्स साथ साथ

 

14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर पूरा विश्व प्यार के ख़ुमार में डूबा नज़र आया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ फोटो शेयर करते हुए अलग-अलग अंदाज़ में अपने प्यार की इज़हार किया। लेकिन इस ख़ास दिन और ख़ास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस उनके साथ नहीं थे। प्रियंका ने निक को काफी मिस भी किया। वैसे निक भले ही प्रियंका के साथ नहीं थे पर उन्होंने पत्नी के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

वैलेंटाइन्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कीं। पहले उन्होंने निक के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की जिसमें वो उन्हें किस करते हुए नज़र आ रही हैं। इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा के लिए मेरे वैलेंटाइन… आई लव यू’। इसके बाद प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की जिसमें वो अकेली बैठी नज़र आ रही हैं।

दूसरी फोटो में दिख रहा है कि प्रियंका एक रूम में अकेली बैठी हैं। लेकिन उनका पूरा कमरा गुलाब के फूलों से भरा हुआ है। उनके आसपास हर तरह गुलाब ही गुलाब नज़र आ रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘काश कि तुम यहां होते निक जोनस….थोड़े से गुलाबों के साथ’।इस कैप्शन के साथ प्रियंका ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। एक्ट्रेस की इस फोटो निक ने भी कमेंट किया है। निक ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सिर्फ थोड़े से’।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

निक ने भी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें दोनों हॉर्स राइडिंग के लिए जाते नज़र रहे थे। निक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘जहां भी तुम जाओगी मैं साथ होऊंगा, क्योंकि हम दोनों उस जगह साथ होंगे। अच्छे लिए और बुरे के लिए। रुको…सिर्फ और अच्छे के लिए। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे प्रियंका चोपड़ा हर दिन को प्यार और सुकून से भरने के लिए शुक्रिया’। निक की इस फोटो पर कमेंट करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि वो उन्हें मिस कर रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *