Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में फर्जी कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार

 

शंघाई, रॉयटर्स।

चीन (China) में कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी धांधलियों का भंडाफोड़ किया जा रहा है। इस क्रम में फर्जी कोरोना वायरस वैक्सीन के प्रोडक्शन और इसके वितरण को लेकर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 21 वैक्सीन संबंधित मामलों में बुधवार तक चीन में 70 संदिग्धों को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से अधिकतर मामलों की शुरुआत वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हो गई थी। शिन्हुआ न्यूज के अनुसार, फर्जी वैक्सीन के 58 हजार खुराक में सलाइन सॉल्यूशन या मिनरल वॉटर भरकर ग्रुप ने 18 मिलियन युआन यानि 2.8 मिलियन डॉलर तक की कमाई की।

यह भी पढें   संगीत केवल मनोरंजन नहीं, स्वस्थ और संतुलित जीवन का मधुर आधार है : बिमल सरार्फ

11 मार्च को कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया था। वर्ष 2019 के अंत में चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई थी जिससे अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 करोड़ 87 लाख से अधिक हो चुका है। इससे अब तक 23 लाख 90 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com