राजेश अहिराज प्रदेश नं. २ के लिए प्रदेश प्रमुख नियुक्त

काठमांडू, १९ फरवरी । नेपाल सरकार ने प्रदेश नं. २ के लिए राजेश झा ‘अहिराज’ को प्रदेश प्रमुख के रुप में नियुक्त किया है । मन्त्रिपरिषद् बैठक द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने आज ही अहिराज को प्रदेश प्रमुख के रुप में नियुक्त किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी सूचना अनुसार राष्ट्रपति भण्डारी ने संविधान की धारा १६३ उपधारा २ बमोजिम झा को प्रदेश प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है । झा रौतहट जिला के स्थायी निवासी हैं और मधेशवाणी प्रकाशक और सम्पादक भी हैं । उन्होंने ‘मधेश आन्दोलन एवं मधेशवादी में पीचएडी किया है ।
स्मरणीय है, सरकार ने आज ही प्रदेश नं. २ के प्रदेश प्रमुख प्रमुख तिलक परियार को पद मुक्त किया था । परियार को पद मुक्त करते ही झा को प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है ।

