सरकार ‘हुकुमी शासन’ की ओर, प्रजातन्त्र संकट मेंः सिंह

काठमांडू, १९ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार हुकुमी शासन की ओर आगे बढ़ रही है । जिसके चलते प्रजातन्त्र ही संकट में पड़ गया है । प्रजातन्त्र दिवस के सन्दर्भ पर सामाजिक संजाल से एक सन्देश जारी करते हुए नेता सिंह ने ऐसा कहा है ।
नेता सिंह ने यह भी कहा है कि संविधान और विधि के शासन विपरित चलनेवालों को ट्रैक में लाने की जिम्मेदारी अब नेपाली कांग्रेस में है । उन्होंने कहा है– ‘वर्तमान सरकार विधि के शासन विपरित संचालित है, ‘हुकुमी शासन’ का अंगीकार किया जा रहा है । जिसके चलते प्रजातन्त्रिक अभ्यास के ऊपर ही प्रश्नचिन्ह खडा हो रहा है । अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता विपरित नागरिक स्वतन्त्रता कुण्ठित करने के लिए विधेयक लाया जा रहा है और संवैधानिक प्रावधान के विपरित संसद् को बिघटन की गई है । इसी से स्पष्ट होता है कि वर्तमान सरकार की अप्रजातान्त्रिक कार्यशैली ।’
नेता सिंह ने दावा किया कि असंवैधानिक ट्रैक में चल रहे देश की शासन–प्रशासन को अब सही मार्ग में लाना होगा । उन्होंने आगे कहा– ‘इस की जिम्मेदारी अब नेपाली कांग्रेस के कंधे पर आ गया है ।’ इसके लिए पार्टी की आन्तरिक गतिविधि को भी प्रजातान्त्रिक बनाने के लिए उन्होंने जोर दिया है ।

