सरकार द्वारा घोषित मिति में ही चुनाव होनेवाला हैः प्रमुख निर्वाचन आयुक्त थपलिया
काठमांडू, १९ फरवरी । निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने कहा है कि सरकार द्वारा घोषित मिति आगामी वैशाख १७ और २७ गते चुनाव होनेवाला है । इसके लिए सक्रियतापूर्वक सहभागी होने के लिए भी उन्होंने सभी सरोकारवाला पक्ष से आग्रह किया है । ५वें निर्वाचन दिवस के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अपने सन्देश में प्रमुख आयुक्त थपलिया ने कहा है कि सरोकारवाला सभी पक्षों की सक्रिय सहभागिता से ही निर्धारित समय में चुनाव होनेवाला है । उन्होंने कहा है– ‘चुनाव के लिए आम सहभागिता आवश्यक है, आवश्यक वातावरण निर्माण के लिए सरकार, राजनीतिक दल, सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, संचार जगत, नागरिक समाज, मतदाता, निर्वाचन के साथ–साथ सरोकारवाला विभिन्न क्षेत्र की सहयोग, समन्वय, सहकार्य और सहभागिता आयोग को अपेक्षित है ।’
प्रमुख आयुक्त थपलिया ने यह भी कहा है कि चुनाव के लिए आवश्यक कार्य निर्वाचन आयोग की ओर से हो रहा है ।

