नेपालगन्ज में बलात्कार विरुद्ध विरोध प्रर्दशन
नेपालगन्ज/(बाके) पवन जायसवाल ।

नेपालगन्ज के सुर्खेतरोड बी पी चौक में बलात्कार के हत्यारा को कारवाही करने के बिषय में फागुन ४ गते मंगलवार को खबरदार किया गया।
गैर सरकारी संस्था महासंघ बॉके की आयोजन में तथा बास के संयोजन में किए गए विरोध प्रदर्शन में सडक नाटक प्रदर्शन भी किया गया ।
निष्पक्ष तरीके से बलात्कार की घटना को सरकार से छानबिन करने और दोषी को सजा दिलाने की माँग करते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया ।

बिसं. २०७५ साल श्रावण ११ गते कञ्चनपुर की निर्मला पन्त के हत्यारा और गत माघ २१ गते बैतडी जिला की भागीरथी भट्ट के हत्यारा को सार्वजनिक करने के बिषय में आम नागरिक समाज, अधिकारकर्मी, पत्रकार, कानून व्यवसायी तथा युवाओं ने एक्यवद्धता जाहिर की ।
सडक नाटक में बास में कार्यरत रविन्द्र बोहोरा, शोभा थापा मगर ,तपेन्द्र मलाती और लोक बहादुर घर्ती ने प्रस्तुत किया । नाटक में बलात्कारी समाज में खुलेआम घूम रहे हैऔर उन्हेें कानूनी दायरा में नही ला पा रहे है यह चित्रण किया गया था ।
विरोध सभा को गैर सरकारी संस्था महासंघ बॉके के अध्यक्ष नमस्कार शाह, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाद तिमिल्सेना, सचिव आशिष वर्मा ,सदस्य शंकर प्रसाद न्यौपाने, नेपालगन्ज के हरित अभियान्ता हेमन्तराज काफ्ले ,बास के महासचिव शिव कुमार वर्मा, अधिकारकर्मी रुबी खान, महेन्द्र वहुमुखी क्याम्पस नेपालगंज के ईकाई समिति के पूर्व सभापति तथा बास के सल्लाहकार रुद्र प्रसाद तिमिल्सेना,साहित्यकार दिला शाह, बाल अधिकारकर्मी साहिल अन्सारी लगायत लोगों ने सम्बोधन किया था । सभा के बक्ताओं ने बलात्कार के हत्यारों को कारवाही न करके सरकार मौन बैठी है दुःख ब्यक्त करते हुये बलात्कारियों को फाँसी की सजा देने के लिये जोर दिया । साथ ही बलात्कार विरुद्ध के कानून को प्रभावकारी कार्यान्वयन करना चाहिये बताते हुये राजनीतिक नाम में अपराधियों को छूट देने से बलात्कार की घटनाएँ एकदम ही बढती जा रही है टिप्पणी की गई । विरोध कार्यक्रम में बालबालिकाओं की सुरक्षा ,बलात्कारी खबरदार, निष्पक्ष न्याय प्रदान करें लगायत की पर्चा और ब्यानर सहित प्रर्दशन किया गया था गैसस महासंघ नेपाल, बाँके शाखा के सह सचिव साबित्री गिरी ने यह जानकारी दी ।


