Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहीदों के शालिक निर्माण के लिए वीरगंज महानगरपालिका को दिया गया ध्यानाकर्षण पत्र

 

वीरगंज, २२ फरवरी । मधेश आन्दोलन के शहीद वीरबल मुखिया और महाबीर गिरी का शालिक निर्माण के लिए वीरगंज महनगरपालिका को ध्यानाकर्षण किया गया है । जनता जमाजदावादी पार्टी (जसपा) के केन्द्रीय सदस्य राजेशमान सिंह, शशीकपुर मिया, जनार्दन शर्मा, प्रेमबाबु पटेल, उमेशलाल सहनी, मदन यादव, सन्तोष तिवारी, मुकेश द्विवेदी, अमोद यादव, शशी पाण्डे जैसे नेताओं ने वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सराबगी से मिलकर शालिक निर्माण लिए एक ध्यानाकर्णपत्र दिया है ।
स्मरणीय है, वि.सं. २०६२–०६३ साल में हुए मधेश आन्दोलन के दौरान वीरगंज में दीपेन्द्र साह, वीरवल मुखिया और महावीर गिरी मारे गए थे । जसपा सम्बंद्ध नेताओं का कहना है कि आन्दोलन के दौरान मारे गए वे लोग शहीद हैं, इसीलिए उन लोगों का शालिक निर्माण कर सम्मान होना चाहिए । यही मान्यता के साथ जसपा संबंद्ध नेताओं ने महानगरपालिका का ध्यानाकर्षण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed