Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी नागरिकता पाने की राह आसान

 

वाशिंगटन, प्रेट्र।

अमेरिका में बाइडन प्रशासन सत्ता में आने के बाद ट्रंप की नागरिकता संबंधी एक नीति को पलट दिया है। इस प्रशासन ने नागरिकता संबंधी परीक्षा पर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी है। इससे सभी पात्र लोगों के लिए अमेरिकी नागरिकता पाने की राह आसान हो सकती है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआइएस) विभाग ने सोमवार को इस आशय का एलान किया। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिकता की परीक्षा 2008 के तर्ज पर होगी। यह व्यवस्था एक मार्च से लागू की जा रही है। पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने नागरिकता संबंधी इस परीक्षा में कुछ बदलाव कर दिए थे। प्रश्नों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 128 कर दिया था।

यह भी पढें   सीमावर्ती शहर जोगबनी में नशामुक्ति जागरूकता रैली

यूएससीआइएस ने बताया कि बहाल किया गया यह टेस्ट उन लोगों पर लागू होगा, जिन्होंने नागरिकता के लिए एक दिसंबर, 2020 के बाद आवेदन किया है। यह टेस्ट उन लोगों को देना पड़ता है, जो अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए आवेदन करते हैं। इस परीक्षा के जरिये आवेदकों को यह साबित करता होता है कि वे अमेरिका के इतिहास, सिद्धांतों और सरकार के बारे में अच्छी समझ रखते हैं। साथ ही यह भी साबित करना होता कि उनमें अमेरिकी समाज और संस्कृति के प्रति गहरा लगाव भी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com