Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह के ३ स्थानीय नेता सप्तरी से गिरफ्तार

 

सप्तरी, २७ फरवरी । नेत्रविक्रम चन्द्र विप्लव समूह के ३ स्थानीय नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सप्तरी पुलिस के अनुसार विप्लव समूह के लिए सप्तरी जिला जनसत्ता प्रमुख खडक नगरपालिका–३ बनरझुल्ला निवासी ५२ वर्षीय रामनाथ मण्डल, राजविराज नगरपालिका–४ निवासी उदयनाथ मण्डल और विष्णुपुर गांवपालिका–१ निवासी २५ वर्षीय रामकृष्ण मण्डल हैं ।
सप्तरी पुलिस के प्रवक्ता भुवनेश्वर साह के अनुसार विभिन्न व्यवसायी, कार्यालय प्रमुख एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चन्दा रकम मांग करने की शिकायत पुलिस में पंजीकृत हुई थी । सूचना प्राप्त होने के बाद परिचालित पुलिस ने उन लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार व्यक्तियों से ४ सेट मोबाइल, जनविद्रोह संबंधी पुस्तक जैसे विविध सामग्री भी बरामत हुई है । पुलिस का कहना है कि उन लोगों को जिला पुलिस कार्यालय की कस्टडी में रखकर अनुसंधान कार्य को आगे बढ़ाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com