नेम्बांग को संसदीय दल के उपनेता पद से इस्तीफा देने का निर्देशन
काठमांडू।
प्रचंड-नेपाल गुट ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (CPN) संसदीय दल के नेता और पार्टी स्थायी समिति के सदस्य सुभाष नेम्बांग के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का फ़ैसला किया गया है। समूह की केंद्रीय समिति की बैठक ने नेम्बांग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें संसदीय दल के उप नेता के पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया है।
बैठक के बाद, नेता भीम रावल ने बताया कि बैठक ने नेम्बांग ने पार्टी अनुशासन का उलंघन किया है इसलिए विधान के अनुसार कारबाही करते हुए उपनेता पद से राजीनामा देने का निर्देशन दिया है । बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य विशाल भट्टराई के खिलाफ कार्रवाई करने और संसदीय भूमिका में पार्टी के हित में काम करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय सदस्यों प्रभु साह, महेश बस्नेत, कर्ण थापा, शांता चौधरी और सुरेंद्र थापा को भी छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

