Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालबालिकाओं के लिये शैक्षिक कक्षा सञ्चालन

 

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल ।


बाँके जिला के नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.– ११ में बालबालिकाओं के लिये शैक्षिक कक्षा सञ्चालन किया गया है ।
सामाजिक विकास डिभिजन कार्यालय नेपालगन्ज के सहयोग में बासद्वारा सञ्चालित श्रमिक तथा बिद्यालय बाहर रहे बालबालिकाओं के लिये शैक्षिक कक्षा सञ्चालन कार्यक्रम अन्तरगत कक्षा उद्घाटन किया गया है ।
नेपालगन्ज उमपहानगरपालिका वार्ड नं.– ११ के वडाध्यक्ष उज्जवल सिंह राठौर के प्रमुख आतिथ्यता में सम्पन्न उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुये वडाध्यक्ष उज्जवल सिंह राठौर ने कहा विद्यालय से बाहर रह रहे छात्रों के लिये यह एकदम अच्छा अवसर मिला  । उन्होंने कहा सभी बालबालिकाओं के बिद्यालय जा पाने के नैसर्गिक अधिकार अन्तरगत तीन महीने के लिये कक्षा सञ्चालन किया गया है इस के पश्चात सभी बालबालिकाओं को विद्यालय भरती करने में वडा ने आवश्यक सहकार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।

यह भी पढें   आज का मौसम


कार्यक्रम में बोलते हुये सामाजिक विकास डिभिजन कार्यालय के गुमान सिंह न्यौपाने ने कहा कि श्रमिक तथा विद्यालय से बाहर रहे बालबालिकाओं को विद्यालय जाने के लिये उत्प्रेरित करने के उद्धेश्य से कार्यक्रम तैयार किया गया है । उन्होंने बच्चों से  नियमित रुप से कक्षा में आने के लिये अनुरोध किया । इसी तरह कार्यक्रम में बोलते हुये बास के केन्द्रीय महासचिव शिव कुमार वर्मा ने  बच्चों की भावना अनुरुप कक्षा के सहजीकरण करने का सहजकर्ता को अनुरोध किया । कक्षा की प्रभावकारिता के लिये नियमित अनुगमन करके आवश्यक सुझाव देने के लिये वडा के पदाधिकारियों को अनुरोध किया ।
बास के सहजकर्ता शोभा थापा मगर ने सञ्चालन की कार्यक्रम में स्वागत तथा बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने उद्धेश्य पर प्रकाश डाला था वह कार्यक्रम में धन्यबाद ज्ञापन सहित कार्यक्रम की समापन बास के निर्वतमान अध्यक्ष मन भण्डारी ने किया था ।
कार्यक्रम में वडाध्यक्ष उज्जल सिंह राठौर, वडा सदस्य मुवारक अली सिद्दीकी, महिला वडा सदस्य माया कनौजिया, सामाजिक विकास डिभिजन कार्यालय नेपालगन्ज के गुमान सिंह न्यौपाने लगायत बास के पदाधिकारियों की उपस्थिति  थी । इसी तरह नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं.– १९ और ११ में  दो स्थान में कक्षा सञ्चालन हो रहा है कक्षा में ३० वालवालिकाओं की सहभागिता रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *