Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत जल्द ही पाकिस्तान की करेगा सहायता, देगा कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज

 

इस्लामाबाद, एएनआइ।

पाकिस्तान को जल्द ही भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज मुफ्त में मिलेगी। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड गावी (वैक्सीन और टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन) के जरिये पाकिस्तान पहुंचेगी।

वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगाइस वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा। दैनिक ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जानकारी दी है।

यह भी पढें   रवि लामिछाने के आवास पर प्रधानमंत्री बालेन शाह की चार घंटे तक चली बैठक, कई अहम फैसलों पर सस्पेंस

स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआइएच) के अधिकारियों ने पीएसी को बताया कि पाकिस्तान का टीकाकरण कार्यक्रम मुख्य तौर पर गावी के जरिये मिलने वाली मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है, क्योंकि चीन निर्मित वैक्सीन कैनसिनो की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति व्यक्ति करीब दो हजार रुपये (13 डॉलर) पड़ेगी।

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन इस महीने के मध्य तक मिल जाएगी। इसके शेष डोज जून तक पाकिस्तान पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने 4.5 करोड़ नागरिकों को टीका लगाने के लिए गावी कोवैक्स के माध्यम से ही कोरोना वैक्सीन हासिल करेगा।

यह भी पढें   जन्म लेने की सजा भुगत रही मालती : कैलाश दास

देश में तेजी से हो रहे कोरोना टीकाकरण के बीच भारत दूसरों देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के अपने वादे के साथ भारत अब पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी वैक्सीन की आपूर्ति करेगा। भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड की आपूर्ति करेगा।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने लोक लेखा समिति (PAC) को बताया कि पाकिस्तान को भारत में निर्मित कोरोना की वैक्सीन इसी महीने मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com