Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लियो क्लब अफ सिद्धार्थनगर के आयोजना मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

हिमालिनी संवाददाता रूपंदेही। रूपंदेही जिल्ला मे विगत कई वर्षो से सामाजिक कार्य मे सक्रिय संस्था लियो क्लब अफ सिद्धार्थनगर युथ के आयोजना मे एकदिवीय निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । हेलो फार्मेसी मायादेवी वडा ०७ हाटीबनगाई के सहयोग मे सिद्धार्थ बाल निकेतन केदार पाण्डे माध्यमिक विद्यालय के परिसर में निशुल्क शिविर मे ७७५ लोग स्वास्थ्य परीक्षण हुआ ।स्वास्थ्य उपचार केन्द्र तक ना पहूच पाने वाले नागरिक को मध्यनजर रखते हुए शिविर का आयोजना किया गया क्लब के अध्यक्ष विकास यादव ने बताया ।शिविर उद्घाटन के प्रमुख अतिथि लुम्बिनी ईट्टा उद्योग व्यवसायी संघ रुपन्देही के महासचिव तथा नेपाल भारत अवध मैत्री समाज के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब ने गावपालिका क्षेत्र में शिविर की आयोजना करने कार्य को प्रशसंनीय कार्य एवं सम्पूर्ण क्लब के सदस्य को ह्रदय से बधाई दिया ।कार्यक्रम में मायादेवी वडा ०७ के वडाअध्यक्ष रमाशंकर यादव, लियो क्लब अफ सिद्धार्थनगर युथका संस्थापक अध्यक्ष एवं सिद्धार्थ बाल निकेतन केदार पाण्डे माध्यमिक विद्यालयका प्रधानाध्यापक रविकान्त उपाध्याय, क्लब के सेकेंड वि पी अनुराग पाण्डेय ,सदस्य मयंक गुप्ता , हेलो फार्मेसी के प्रोप्राइटर मनोज बनिया, लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर युथ के अध्यक्ष असिम सैंजु, द्वितीय उपाध्यक्ष अनित कुमार गुप्ता, सचिव सन्दिपनाथ गोंगल, हरिश्चन्द्र सिंह ,राजन शुक्ला ,शैलेश उपाध्याय ,लगायत सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे ।क्लब के अध्यक्ष विकास यादव के अध्यक्षता, कार्यक्रम संयोजक केशव राज पाल के स्वागत तथा सचिव शिव कुमार मौर्य के सञ्चालन मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   11 हाई-प्रोफाइल नियुक्तियों में समावेशिता (Inclusivity) की कमी, योग्यता का मुखौटा और 'पुरुषवादी क्लब

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *