Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्रीय सदस्यों की संख्या २०० में सिमित बनाने का निर्णय

 

काठमांडू, १४ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र ने पार्टी केन्द्रीय सदस्यों की संख्या घटाने का निर्णय किया है । नेकपा एमाले से पार्टी एकीकरण होने से पहले माओवादी केन्द्रीय सदस्यों की संख्या ४००० से भी अधिक थी । लेकिन आइतबार सम्पन्न केन्द्रीय कमिटी बैठक ने निर्णय किया है कि अब ४ हजार केन्द्रीय सदस्य को घटा कर २०० में सिमित की जाएगी ।
स्मरणीय है, तत्कालीन माओवादी केन्द्र और नेकपा एमाले बीच पार्टी एकता होते वक्त माओवादी की ओर से २०० केन्द्रीय सदस्य एकीकृत पार्टी में सहभागी थे । इसी को आधार बनाकर माओवादी ने केन्द्रीय सदस्य कायम रखने का निर्णय लिया है । लेकिन रामबहादुर थापा, लेखराज भट्ट, टोपबहादुर रायमाझी, प्रभु शाह तथा उनके समर्थक दर्जन से अधिक केन्द्रीय सदस्य माओवादी केन्द्र से अलग हो चुके हैं ।
माओवादी केन्द्र का कहना है कि रिक्त पद में नयां नेताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *