८ साल की बच्ची के ऊपर कुकर्म करनेवाले वृद्ध गिरफ्तार
विराटनगर, १४ मार्च । मोरङ जिला रुतुवामाई नगरपालिका निवासी एक वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार की है । गिरफ्तार होनेवाले ६६ वर्षीय फौदीलाल मुखिया के ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक ८ वर्षीया बालिका के ऊपर कुकर्म (बलात्कार) किया है ।
मोरङ पुलिस का कहना है कि सुस्त मनस्थिति की बच्ची के ऊपर बलात्कार करने के आरोप में मुखिया को शनिबार नियन्त्रण में लिया गया है । घटना शुक्रबार दिन की है । बच्ची घांस काटने के लिए अपने दोस्तों (बहनों) के साथ गई थी । कहा गया है कि बोलने में असर्थम बच्ची के ऊपर मुखिया ने जबरजस्ती किया है ।
जब पीडित बच्ची के बहनों ने वृद्ध को देखा, तब घटना सार्वजनिक हो गया । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

