बालबालिकाओं के लिए सुरक्षित शैक्षिक वातावरण आवश्यकः मेयर सरावगी

वीरगंज, १४ मार्च । वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजयकुमार सरावगी ने कहा है कि बालबालिकाओं के लिए सुरक्षित शैक्षिक वातावरण आज की आवश्यकता है । शिक्षा पत्रकार समाज और आसमान नेपाल द्वारा संयुक्त रुप में आइतबार वीरगंज में आयोजित ‘विद्यालय में सुरक्षित सिकाई’ विषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि बालबालिकाओं को सुरक्षित शिक्षण का वातावरण मिलना चाहिए, नहीं तो उसका दीर्घकालीन प्रभाव पड़नेवाला है ।
मेयर सराबगी को यह भी कहना है कि विशेषतः सामुदायिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालबालिका असुरक्षित हैं । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘बालबालिका सबसे पहले तो अपने ही घर से पीडित होते हैं । फिर रास्ते में उन लोगों के ऊपर अनुचित व्यवहार भी होती है । साथ में स्कूल के भीतर भी सुरक्षित वातावरण नहीं होता । डर के मारे विद्यालय में स्थित शिकायत वक्स में अपना शिकायत रखने के लिए भी विद्यार्थी असमर्थ होते हैं ।’
उन्होंने कहा है कि अधिकांशतः शिक्षकों की ओर से होनेवाला मानसिक दबाव के कारण विद्यार्थी अधिक डर जाते हैं, जिसके चलते बालबालिका सही ढंग से नहीं सिख पाते हैं । मेयर सरावगी ने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र सुधार के लिए प्रदेश, संघ और स्थानीय सरकार बीच समन्वय और सहकार्य की आवश्यकता है ।

