तेल का अवैध कारोबार के आरोप में चालक, सह चालक गिरफ्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर ।
मोरंग पुलिस टेंकर से डीजल तस्करी करने के आरोप में चालक सह चालक को गिरफ्तार किया है । बिराटनगर स्थित नेपाल ऑयल निगम कार्यालय से बरौनी जाने को तैयार उक्त टेंकर में डीजल बरामद होने पर इसकी सूचना मोरंग पुलिस को दिया गया जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने कब्जे में लिया है । बताया गया है कि टेंकर में अत्याधुनिक लॉक सिस्टम है के बाद भी तेल चोरी की घटना समय समय पर प्रकाश में आता रहता है । मोरंग पुलिस के अनुसार इस मामले में दो लोग क्रमशः अररिया जिला के जोगबनी मीरगंज निवासी मोहम्मद सज्जाद ,इमरोज आलम को पुलिस अपने कब्जे में रख अनुसंधान शुरू कर दिया है । मोरंग पुलिस के अनुसार तेल टेंकर संख्या को 1 ख 5912 में तेल बरामद होने के बाद इसका जांच शुरू कर दिया गया है । राजस्व का चोरी साबित होने पर दोनो को राजस्व अनुसंधान क्रेंद्र इटहरी के हवाले किया जाएगा । फिलहाल मामले कि जांच चल रही है । प्राप्त जानकारी अनुसार नेपाल में प्रति लीटर डीजल नेपाली 36 रुपिए सस्ता है जिस कारण से इस तरह का अवैध धंधा शुरू हो गया है ।

