Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार ने दिया अपहृत बृद्ध दम्पति के मामले में सीआइबी जांच का आदेश

 

माला मिश्रा जनकपुरधाम । आखिरकार नेपाल सरकार ने महोत्तरी सहोरवा से अपह्रत सेवा से अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारी दम्पति के मामले में केंद्रीय अनुसंधान व्यूरो  (सीआइबी ) जांच का आदेश दे दिया है । बृद्ध दम्पति का अवस्था सार्वजनिक करने को ले लगातार विभिन्न संगठनों ने विभिन्न जिला के बाद काठमांडु में धरना प्रदर्शन कर सरकार पर सीआइबी जांच हेतु दबाब बना रहे थे । उपरोक्त जानकारी देते हुए आंदोलनरत का नेतृत्व कर रहे  मैथिल ब्राह्मण महासभा का केंद्रीय अध्यक्ष भगवान झा ने बताया कि निष्पक्ष जांच हेतु गृह सचिव से मिलकर सीआइबी जांच का मांग सहित आन्दोलत जारी रहने पर सरकार ने सीआइबी जांच का आदेश दिया है । उन्होंने जांच में सहयोग के लिए ग्रामीणों से अनुरोध किया है । बता दे कि आंदोलनरत 51 संगठन राजधानी काठमांडू के माइतीघर में प्रदर्शन कर विरोध शुरू कर दिया था। इसके अलावा श्री झा के नेतृत्व में एक  शिष्टमंडल गृह सचिव से मिलकर सीआइबी लगाकर घटना का उदभेदन का मांग का दबाब बनाया ।  विभिन्न  संगठन प्रतिनिधि काठमांडु रिपोर्टर्स क्लब में घटना घटे 23 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस घटना का उदभेदन करने में विफल रहने के कारण इसका जांच केंद्रीय एजेंसी सीआइबी से कराने का जोरदार मांग उठाया । इस मामले में अब तक 2 नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय व जिल्ला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी  मामले का अनुसंधान कर रहा था । प्राप्त सूचना अनुसार प्रहरी प्रधान कार्यालय ने सीआइबी टीम को महोत्तरी के लिए रवाना कर दिया है ।

यह भी पढें   अध्यादेश लाकर सरकार ने संसद और नागरिकों का अपमान किया है – कांग्रेस सभापति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *