रेशम चौधरी की रिहाई सत्ता–लेनदेन का विषय नहीं होना चाहिएः यादव

काठमांडू, १९ मार्च । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के सांसद् राजकिशोर यादव ने कहा है कि रेशम चौधरी की रिहाई सत्ता–लेनदेन का विषय नहीं होना चाहिए । शुक्रबार सम्पन्न प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि आज रेशम चौधरी की रिहाई संबंधी मुद्दा सत्ता–लेनदेन का विषय बन रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए ।
सांसद् यादव ने कहा है कि जब जसपा की ओर से संविधान संशोधन और रेशम चौधरी की रिहाई संबंधी मुद्दा उठाया जाता है, तब जसपा को सत्ता में आने के लिए कहा जाता है । उन्होंने आगे कहा– ‘रेशम चौधरी की रिहाई सरकार का लेनदेन का विषय नहीं होना चाहिए । अगर इस तरह शर्त रखा जाता है तो यह राजनीतिक बेइमानी है ।’ उन्होंने दावा किया है कि थारुहट आन्दोलन के दौरान चौधरी सहित कई लोगों को राजबन्दी बनाया गया है । उन्हों यह भी कहा कि चौधरी जननिर्वाचित सांसद् हैं, उनको भी सीके राउत और विप्लव समान सम्मान मिलना चाहिए ।

