Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बृद्ध दम्पति की स्थिति सार्वजनिक करने को ले मोरंग का प्रमुख जिलाधिकारी को ज्ञापन

 


माला मिश्रा बिराटनगर । सीमावर्ती महोत्तरी जिला के सहोदवा निवासी अपहृत बृद्ध दम्पति मुसाफिर झा पत्नी गीता देवी का स्थिति सार्वजनिक करने तथा उनको गायब करने बालो पर कड़ा करवाई का मांग को ब्राह्मण महासभा युवा कमिटी के अध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में बिराटनगर स्थित मोरंग का प्रमुख जिला अधिकारी कोषहरी निरौला को गृहमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया । इस दौरान दर्जनों लोग विभिन्न स्लोगन का तख्ती लिए प्रदर्शन और नारेवाजी किया । इस मौके पर संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान झा का अथक प्रयास से सीआइबी जांच पर खुशी जताते हुए बृद्ध दम्पति को किसी हालात में सार्वजनिक करने का सभी ने मांग किया ।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

दुःखद घटना पर अपना समर्थन देने सीमावर्ती शहर जोगबनी  का मैथिल महिला अभियानी के नेतृत्व में  किरण झा , अमीरा चौधरी, रिंकू झा, मुनचुन झा सहित अन्य महिला विरोध कार्यक्रम में शामिल हो पीड़ादायक घटना में शामिल अपराधियो के ऊपर करवाई की मांग किया। विरोध कार्यक्रम में संस्था का उपाध्यक्ष बिपिन झा , सचिव प्रशांत ठाकुर ,सह सचिव संतोष कुमार झा , सदस्य क्रमशः सूरज मिश्र , अभिराज मिश्र, नवीन झा ,शिवम मिश्र , सलाहकार अरुण ठाकुर ,बिपुलेंद्र झा अलावा मैथिली सेवा समिति का अध्यक्ष एसएन झा , संस्थापक अध्यक्ष एसएन मिश्र , बिबेकनन्द ठाकुर , सुनीता ठाकुर , सरिता झा , सौरभ झा , हेम नारायण झा , शारदानंद झा , रामजी झा ,  बिनोद झा, बसुन्धरा झा , प्रीति झा , आशा झा, बिमला पौद्दार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com