Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पक्षीय केन्द्रीय कमिटी बैठक कलंकी में, ओली पक्षीय संसदीय दल का बैठक बालुवाटार में

 
केपीशर्मा ओली और माधव कुमार नेपाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ मार्च । सत्ताधारी दल नेकपा एमाले के दो गुटों ने आज एक–दूसरें को इन्कार करते हुए बैठक आह्वान किया है । प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने आज ही पार्टी संदीय दल का बैठक आह्वान किया है । उन्होंने अपने ही निवास बालुवाटार में अपरान्ह ३ बजे के लिए संसदीय दल का बैठक तय है । लेकिन माधव कुमार नेपाल और झलनाथ खनाल समूह का कहना है कि बालुवाटार में होनेवाला संसदीय दल का बैठक स्वीकार्य नहीं हो सकता ।
ओली पक्षद्वारा आयोजित केन्द्रीय कमिटी और संसदीय दल का बैठक बहिष्कार करते हुए नेपाल–खनाल पक्षीय नेताओं ने आज ही केन्द्रीय कमिटी बैठक आह्वान किया है । प्राप्त सूचना अनुसार नेपाल–खनाल पक्षीय नेताओं ने कलंकी स्थित एक पार्टी प्यालेस में केन्द्रीय कमिटी बैठक आह्वान किया है । नेपाल पक्षी नेताओं का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली मनमानी कर रहे हैं, उनकी मनमानी विरुद्ध भावी रणनीति तय करने के लिए बैठक आयोजित है ।
इधर आज ही प्रधानमन्त्री ओली ने बालुवाटार में एमाले संबंद्ध सांसद अर्थात् पार्टी संसदीय दल का बैठक आह्वान किया है । बताया गया है कि चालू संसद् अधिवेशन को कैसे प्रभावकारी बनाया जाए ? इसी मुद्दा में विचार–विमर्श के लिए बैठकहोने जा रहा है । लेकिन नेपाल–खनाल पक्षधर सांसद् बैठक में सहभागी होते हैं या नहीं ? इसके संबंध में निर्णय नहीं हुआ है । पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेता माधव कुमार नेपाल को कहना है कि प्रधानमन्त्री निवास में आयोजित इसतरह का किसी भी बैठक में वे लोग सहभागी नहीं होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com