लोक गायक टीका बहादुर श्रेष्ठ नहीं रहे
काठमांडू, २६ मार्च । लोकगायक तथा सर्जक टीका बहादुर श्रेष्ठ अब इस दुनियां में नहीं रहे । ७५ वर्षीय श्रेष्ठ का निधन बिहिबार बुटवल में हुआ है । किड्नी समस्या से पीडित श्रेष्ठ लम्बे समय से डायलासिस करा रहे थे । उनका जन्म म्याग्दी जिला में हुआ था । ‘बेनीको बजार, जता मायाँ उतै छ नजर, किरेमिरे जालेरुमाल’ जैसे गीतों का सर्जक तथा गायक हैं– श्रेष्ठ । उनका यह गीत आज भी लोकप्रिय हैं ।
वि.सं. २०३१ साल में जब उल्लेखित दो रेडियो नेपाल में रेकर्ड हुआ था, तब गीत विश्वभर रहे नेपाली के बीच गीत लोकप्रिय बन गया । लेकिन वि.सं. २०१९ साल फागुन ७ गते प्रजातन्त्र दिवस के अवसर राष्ट्रीय नाचघर में आयोजित कार्यक्रम पर ही उन्होंने पहली बार उल्लेखित गीत गाया था । १४ जिलों से आए प्रतियोगी कार्यक्रम में सहभागी थे । ‘बेनीको बजार, जता मायाँ उतै छ नजर’ बोल के गीत ने प्रथम स्थान हासिल की थी । जब ०३१ साल में रेडियो नेपाल में गीत रेकर्ड होकर लोकप्रिय बन गया, तब से लोग ‘बेनी बाजार’ को ‘प्रेमियों का शहर’ कहने लगे थे, जो आज भी कहा जाता है ।

