जयसवाल सेवा समिति द्वारा महिला होली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न

हिमालिनी संवाददाता रूपंदेही । रूपंदेही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वडा ६ स्तिथ जयसवाल सेवा समिति रूपंदेही द्धारा प्रथम वर्ष महिला होली मिलन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मर्चवारी गांवपालिका उपमेयर सुनीता कलवार , विशिष्ठ अतिथि डा.सुनीता जयसवाल रही ।प्रमुख अतिथि श्री कलवार ने कहा कि आज प्रथम वर्ष महिला होली मिलन समारोह मेंआई हुए संपूर्ण महिला को मेरी तरफ से होली की हार्दिक शुभकामना देना चाहती हूं। और आज होली मिलन समारोह में महिला की उपस्थिति बहुत कम दिखी है बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है। होली मिलन कार्यक्रम हर दिन हर रोज नहीं आएगा। हर महिला को अपने समाज की महिला संगठन मे सहभागिता अवश्य लेनी चाहिए की समाज में लगे कि महिला जागरूक एवं एकत्रित हैं और कहा की आज हम सब को बहुत गर्व होता है कि महिला जागरूक होकर कोई डॉक्टर ,मेयर , विधायक ,तो शिक्षिका के पद लगायत अन्य संस्था के उच्य पद पर है ।कार्यक्रम में डा.सुनीता जयसवाल , मंजू जयसवाल ,सोनी जयसवाल,उर्मिला जयसवाल,पूर्णिमा जयसवाल , महिला समिति के सलाहकार सरोज जयसवाल,गीता जयसवाल, लगायत सैकड़ों महिला तथा महिला होली मिलन समारोह को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल,उपाध्यक्ष धर्मवीर जयसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार जयसवाल एवम महासचिव अर्जुन प्रसाद जसवाल लगायत रहे ।
कार्यक्रम जयसवाल समाज की महिला अध्यक्ष पूनम जयसवाल की अध्यक्षता एवम कोषाध्यक्ष नितिका जयसवाल की संचालक मे सम्पन्न हुआ।


