Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के स्वतन्त्रता के 75 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम

 

काठमांडू, २९ मार्च । भारत के स्वतन्त्रता के 75 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर नेपाल स्थित भरतीय राजदूतावास ने एक कार्यक्रम आयोजन किया । भारत–नेपाल पूर्व छात्र नेटवर्क से आवद्ध व्यक्तियों की विशेष सहभागिता में आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम में शिक्षा, नवीन सोच तथा हिमालय क्षेत्र की शान्ति और स्थायित्व संबंधी विषयों में चर्चा–परिचर्चा की गई ।
चैत्र १५ गते आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे– सोनाम वाङचुक और कनकमणि दीक्षित । सोनाम वाङचुक वह शख्स हैं, जिन्होंने अपनी अग्रगामी कार्य से लद्दाख क्षेत्र में अलग ही पहिचान स्थापित किया है । साथ आप इन्जिनियर, इनोभेटर, समाज सुधारक और शिक्षा क्षेत्र में जानेमानी हस्ती भी हैं । इसीतरह कनकमणि दीक्षित एक सफल लेखक, प्रकाशक तथा सम्पादक के रुप में परिचित व्यक्तित्व हैं ।

यह भी पढें   कांग्रेस की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com