जुम्ला : मुल्ली में आग लगने से ३५ घर जल कर नष्ट

जुम्ला तिला गाँवपालिका–९ ढिपुगाउँ के मुल्ली में आग लगने से ३५ घर जल कर नष्ट हो गया है। पचहत्तर घर वाले मुल्ली में ३५ घर जल कर नष्ट होने की जानकारी वडाध्यक्ष शेरबहादुर बोहोरा ने दी है। उनके अनुसार आग नियन्त्रण से बाहर है ।
पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है । घर के अन्दर का सभी सामान अनाज जल कर नष्ट हो चुका है । आगलगी के कारण कई लोग बेहोश हो गए हैं । क्षति का पूरा विवरण आना अभी बाकी है ।
जुम्ला के प्रमुख जिला अधिकारी भूपेन्द्र थापा ने बताया है कि आगलगी की खबर जानने के बाद तत्काल उद्धार के लिए नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी की टोली घटनास्थल की तरफ भेजी जा चुकी है ।

