Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र का हिन्दुराजा के रुप मे ही स्वागत होगा : महन्थ तपेश्वर दास

 

kingजनकपुर ,कैलास दास,१९ जुन । नेपाल के पूर्व सम्राट ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाहदेव बुधवार को जनकपुर आऐगें ।
पुर्व सम्राट शाह तराई के विभिन्न धार्मिक स्थलो मे भ्रमण के क्रम मे हैं । इसी क्रम मे पूजा पाठ करने हेतु आज जनकपु पधार रहें हैं । उसी क्रम मे गुरुवार जनकपुर के जानकी मन्दिर मे पूजापाठ तथा तिरहुतिया गाछी मे सम्बोधन तथा नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया है , सम्राट के निकटतम व्यक्ति किशोरी साह ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

जानकी मन्दिर के महन्थ राम तपेश्वर दास वैष्णव के अनुसार पूर्व सम्राट  ज्ञानेन्द्र को हिन्दु सम्राट के रुप मे ही जनकपुर मे पूजा पाठ तथा अभिनन्दन किया जाऐगा ।
राजावादीयों के अनुसार धनुषा क्षेत्र मे प्रवेश करने से लेकर जनकपुर तक उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है । पूर्व सम्राट जनकपुर के जानकी मन्दिर मे पूजापाठ करने के बाद अन्य धार्मिक स्थलो का भी अवलोकन करेंगे ।

पूर्व सम्राट शाह जनकपुर के तिरहुतिया गाछी मे पुष्पवृष्टि भी करेंगें ।
सम्राट के स्वागत की तैयार के लिए पहले से ही विभिन्न समिति उपसमिति गठन किया गया है ।
गुरुवार महोत्तरी के जलेश्वर स्थित जलेश्वरनाथ मन्दिर और मटिहानी मे लक्ष्मीनारायण मन्दिर मे पूजापाठ करने का कार्यक्रम भी रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com