Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन द्वारा अनुदान में दिए गए वैक्सिन को आज से लगाया जा रहा है

 

काठमाडौं ।

चीन द्वारा अनुदान में  दिए गए कोरोना वैक्सिन आज से नेपाल में लगाया जा रहा है ।

टीकाकरण अभियान क लिए  सरकार ने काठमाडौं उपत्यका के १४  स्वास्थ्य संस्था को केन्द्र बनाया है ।

उक्त टीका वीर अस्पताल, परोपकार प्रसूति गृह तथा स्त्रीरोग अस्पताल, शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल, निजामती कर्मचारी अस्पताल, राष्ट्रिय आयुर्वेद अनुसन्धान तथा तालिम केन्द्र, नेपाल मेडिकल कलेज अत्तरखेल और काठमाडौ मेडिकल कलेज सिनामंगल में लगाए जाने की जानकारी स्वास्थ्य मन्त्रालय ने दी है ।

यह भी पढें   नेपाल पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की योजना, एआई और ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल

इसी तरह त्रिवि शिक्षण अस्पताल, शहीद गंगालाल राष्ट्रिय हृदयरोग केन्द्र, वीरेन्द्र अस्पताल छाउनी, नेपाल सशस्त्र प्रहरी अस्पताल, नेपाल प्रहरी अस्पताल, ओम हस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर र क्षेत्रपाटी नि:शुल्क चिकित्सालय में भी वैक्सिन देने की जानकारी मन्त्रालय  ने दी है ।

चीनी अनुदान का वैक्सिन चीन में छात्रवृत्ति में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी, चीन में अध्ययन के लिए जाने की तयारी में रहे व्यक्ति, हिमालय सीमा पार व्यापार करने वाले नेपाली व्यापारी, अत्यावश्यक सेवा में काम ककरने वाले कर्मचारी, व्यक्ति होटल, ट्रेकिङ, विज्ञापन और इन्टरनेट क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति, औषधि, फलफूल, तरकारी के  व्यापारी, प्राध्यापक आदि को लगाए जाने की तैयारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com