Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली के साथ सिद्धान्त और न्याय की लडाई है, मुझे पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री पद नहीं चाहिएः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

वीरगंज, १० अप्रील । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि उनकी लडाई केपीशर्मा ओली के विरुद्ध नहीं, सिद्धान्त और न्याय के लिए है । उन्होंने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री दोनों पद उनके लिए आवश्यक नहीं है, लेकिन कम्युनिष्ट पार्टी सुरक्षित होना जरुरी है । अपने निकट समूह द्वारा शनिबार वीरगंज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘कुछ लागों को लग सकता है, प्रधानमन्त्री ओली के प्रधानमन्त्री पद से हटाने की शाजीस है, लेकिन ऐसा नहीं है । मुझे प्रधानमन्त्री पद नहीं चाहिए । लेकिन कम्युनिष्ट पार्टी को ओली प्रवृत्ति से सुरक्षित रखना होगा ।’ उन्होंने दावा किया है कि जब ९वें पार्टी महाधिवेशन में ओली अध्यक्ष बन गए, तब से पार्टी के भीतर समस्या शुरु हुई है । उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, केन्द्रीय कमिटी, पोलिटव्युरो और स्थायी कमिटी में अल्पमत में होने के कारण ओली बैठक फेस नहीं कर पा रहे हैं ।
कार्यकर्ताओं से नेता नेपाल ने आग्रह किया कि सही विचार, सही पार्टी और सही नेतृत्व चयन करने के लिए सिद्धान्त प्रति प्रतिबद्ध होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com