Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब कांग्रेस नेतृत्व में चुनावी सरकार बनना चाहिएः डा. कोइराला

 
शेखर कोइराला, फाईल तस्वीर

कास्की ११ अप्रील । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि अब कांग्रेस के नेतृत्व में नयां चुनावी सरकार बनना चाहिए । गिरिजाप्रसाद कोइराला फाउण्डेशन द्वारा शनिबार पोखरा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । डा. कोइराला ने कहा कि वर्तमान प्रधानमन्त्री और सभामुख दोनों के कारण संसद् अपना काम सही से नहीं कर पा रहा है, इसीलिए अब कांग्रेस नेतृत्व में चुनावी सरकार निर्माण का विकल्प नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता डा. कोइराला ने कहा– ‘एक समय ऐसा भी रहा कि संविधान ही समाप्त होने की संभावना थी, संविधान को संरक्षण करने के लिए ही हम लोगों ने संसद् पुनस्र्थापना के लिए संघर्ष किया । आज संसद् कोई भी विजनेश नहीं दे रही है । सभामुख की भूमिका भी शंकास्पद है । प्रधानमन्त्री और सभामुख के कारण संसद् प्रभावहिन होता जा रहा है । ऐसी सरकार और संसद् को कायम रखने के लिए अब कोई भी कारण नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com