Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लहान में सोने की व्यापार करनेवाले व्यवसायी की हत्या

 
सांकेतिक तस्वीर

सिरहा, ११ अप्रील । सिरहा स्थित लहान में सोने की व्यापार करनेवाले एक व्यवसायी की हत्या हुई है । घटना शनिबार रात १ बजे की है । ६–७ व्यक्तियों की समूह में आए लुटेरे समूह ने ४५ वर्षीय प्रदीप मिझार को हत्या की है । मिझार के शर, छाति और हाथ में खुकुरी प्रहार हुई है । साथ में छाती में गोली भी प्रकार की गई है ।
सिरहा जिला के पुलिस प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा के अनुसार दुर्घटना में गम्भीर घायल मिझार को लहान स्थित सप्तऋषि अस्पताल में उपचार के लिए पहुँचाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही अस्पताल ने उनको मृतक घोषित कर दिया है । लुटेरे समूह ने प्रदीप की पत्नी ३५ वर्षीया अनिता कुमारी दुलाल के ऊपर भी आक्रमण किया है । उनकी दाया हाथ में चोट लगी है । घायल अनिता की सप्तरी अस्पताल में उपचार हो रही है ।
घटना में संलग्न होने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । सिरहा जिला लहान नगरपालिका–७ निवासी २६ वर्षीय रामकृष्ण चौधरी और वार्ड नं. २३ निवासी २९ वर्षीय सूर्य सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *