विराटनगर में ५२ वर्षीय पुरुष की हत्या, घटना में उनके ही पुत्र संलग्न होने की आशंका

विराटनगर, ११ अप्रील । विराटनगर महानगरपालिका–८ बलुवाइ निवासी ५२ वर्षीय विको सहनी की हत्या हुई है । हत्या में उनके ही पुत्र रवी सहनी संलग्न होने की आशंका है । शनिबार दिन की है । पिता विको और पुत्र रवी बीच घरेलू मुद्दो को लेकर विवाद हुआ था । पुलिस का कहना है कि बिको के ऊपर घरेलू हथियार से आक्रमण हुआ है और रवी भी शनिबार से ही लापत्ता है । घायल बिको को उपचार के लिए कोशी अस्पताल पहुँचाया गया था । लेकिन रात में ही उनका निधन हो गया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

