Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां बननेवाला विभूषण में नयां नक्सा रखा जाएगाः गृह मन्त्रालय

 

काठमांडू, ११ अप्रील । गृह मन्त्रालय ने कहा है कि अब नयां बननेवाला विभूषण में नयां नक्सा रखा जाएगा । हाल ही में वितरित विभिन्न विभूषण तथा तक्मा में नेपाल का पुराना ही नक्सा समावेश होने के कारण विभिन्न सञ्चार माध्यम से प्रकाशित समाचारों के प्रति ध्यानाकर्षण सूचना सार्वजनिक करते हुए गृहमन्त्रालय कहा है कि वितरण विभूषण नेपाल की वर्तमान राजनीतिक तथा प्रशासनिक नक्सा जारी होने से पूर्व का है, जो कोभीड–१९ के कारण सिर्जित परिस्थितियों के कारण वितरण नहीं हो पाया था ।
गृह मन्त्रालय ने कहा है– ‘राष्ट्रीय जीवन के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करनेवाले व्यक्तियों को वि.सं. २०७६ आश्वीन ३ गते संविधान दिवस के अवसर पर विभूषण प्रदान के लिए निर्णय हुआ था, जो वि.सं. २०७७ वैशाख १ गते वितरण के लिए तय हुआ था, लेकिन उस समय संभव नहीं हो पाया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *