डा. भट्टराई द्वारा देउवा से आग्रह– सरकार विरुद्ध आप आगे बढ़िए, नहीं तो मैं बढ़नेवाला हूं
काठमांडू, ११ अप्रील । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से आग्रह किया है कि वर्तमान सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करना चाहिए, इसके लिए देउवा को आगे बढ़ने के लिए भी डा. भट्टराई ने आग्रह किया है । डा. भट्टराई ने यह भी कहा है कि अगर देउवा इसके लिए तैयार नहीं हैं तो डा. भट्टराई खूद अविश्वास प्रस्ताव पंजीकरण के लिए तैयार हैं । इसके लिए सहयोग करने के लिए भी डा. भट्टराई ने सभापति से देउवा आग्रह किया है ।
नेपाली कांग्रेस के नेताओं से प्राप्त सूचना अनुसार जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और डा. भट्टराई द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव के ऊपर कांग्रेस ने अपनी पार्टी के भीतर विचार–विमर्श शुरु की है । प्राप्त सूचना अनुसार कल सोमबार के लिए तय कांग्रेस पदाधिकारी बैठक में डा. भट्टराई की ओर से की गई प्रस्ताव के ऊपर औपचारिक विमर्श होने की संभावना है ।

