Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुहल्ला मधुमेह मुफ्त जांच शिविर में 160 लोगो की जांच

 


हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी । लायंस कलब जोगबनी ने मोहल्ला डायबिटीज कैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को खजुरबारी जोगबनी वार्ड संख्या 6 ,7 मे  निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर लायन अध्यक्ष खुर्शिद खान  के नेतृत्व में लगाया गया । शिविर में कोरोना के गाइड लाइन व सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए 160 लोगों का मधुमेह जाँच कर उनलोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। लायंस कलब  उपाध्यक्ष लायन सुशिल कुमार सिंह के उपस्थिति में लायंस कलब जोगबनी की टीम ने ये सेवा कार्य को अंजाम दिया जिसमे 160 लोगों की डायबिटीज (मधुमेह) जाँच किया गया । जांच में  32 लोग मधुमेह से ग्रहीत निकले, जिन्हें मधुमेह को नियंत्रित करने हेहु सुझाव दिया गया ।
इस मौके पर लायन राजेश केडिया ,   कलब  एडमिनिस्ट्रेशन शमशाद अनवर,मेम्बरशिप चेयर पर्सन लायन नसीम खान,सर्विस चेयर पर्सन अमित झा ,सक्रिय सदस्य बासुकीनाथ राय , चिकित्सक सहयोगी राजा वसीम व वार्ड संख्या 7 के सामाजिक कार्यकर्ता बूटलाल यादव ने अपनी उपस्थिति देकर शिविर को सफल बनाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *