Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापा पुनः गृहमन्त्री में नियुक्त

 
रामबहादुर थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ अप्रील । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने रामबहादुर थापा को पुनः गृहमन्त्री पद में नियुक्त किया है । राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आज आइतबार जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि संविधान की धारा ७८ उपधारा १) अनुसार थापा को पुनः नियुक्त किया गया है ।
स्मरणीय है, आज ही सुबह राष्ट्रीयसभा सचिवालय ने एक सूचना जारी करते हुए कहा था कि उनका सांसद् पद खारिज हो गया है । सांसद् पद खारिज होते ही थापा गृहमन्त्री पद से भी स्वतः पद मुक्त हो गए थे । गत चैत्र २७ गते थापा संबंद्ध एकीकृत माओवादी केन्द्र ने राष्ट्रीयसभा को एक पत्र लिखते हुए कहा था कि उनको माओवादी केन्द्र से निष्काशित किया गया है । कानूनी प्रावधान अनुसार राष्ट्रीयसभा ने उनको पद मुक्त किया था ।
लेकिन प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने आज ही थापा को गृहमन्त्री के पद पर पुनः नियुक्त करने के लिए सिफारिश किया था । सांसद् बिहीन व्यक्ति संविधानतः ६ महिना तक के लिए मन्त्री रह सकते हैं । यही नियम अनुसार थापा पुनः गृहमन्त्री बन गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *