Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पोखरेल विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश

 
शंकर पोखरेल/फाईल तस्वीर

लुम्बिनी, १९ अप्रील । लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल के विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश की गई है । नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, जनता समजवादी पार्टी (जसपा) संबंद्ध प्रदेश सांसदों ने मुख्यमन्त्री पोखरेल विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है ।
अविश्वास प्रस्ताव के साथ नयां मुख्यमन्त्री में कुलप्रसाद केसी को प्रस्ताव किया गया है । केसी नेकपा माओवादी केन्द्र संबंद्ध प्रदेश सांसद् हैं । लुम्बिनी प्रदेश में कूल ८७ प्रदेश सांसद् हैं, जिसमें नेकपा एमाले संबंद्ध ४१ सदस्य हैं । सरकार निर्माण के लिए ४३ प्रदेश सांसदों की समर्थन आवश्यक है ।
इसीतरह प्रदेशसभा में नेपाली कांग्रेस १९, माओवादी केन्द्र के १७, जनता समाजवादी पार्टी के ६ और राष्ट्रीय जनमोर्चा के १ प्रदेश सांसद् हैं । नेकपा एमाले विवाद के कारण एमाले संबंद्ध कूल ४१ सदस्य ही मुख्यमन्त्री पोखरेल के पक्ष में हैं, ऐसी अवस्था भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com