Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास और समृद्धि के लिए वामपन्थियों के बीच एकता आवश्यकः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ अप्रील । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए सम्पूर्ण कम्युनिष्ट क्रान्तिकारी और वामपन्थी प्रगतिशील शक्तियों के बीच एकता आवश्यक है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रगतिशील शक्तियों को एकताबद्ध होने के लिए आह्वान करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि आर्थिक विकास, समृद्धि और समाजवाद उन्मुख संविधान की रक्षा, परिमार्जन तथा कार्यान्वयन के लिए प्रतिगमन विरोधी शक्तियों के बीच ऐतिहासिक एकता आवश्यक है । उन्होंने कहा है– ‘कम्युनिष्ट आन्दोलन में चलनेवाला अन्तरसंघर्ष के कारण विभिन्न समय में पार्टी के भीतर विकृति और विसंगति को परास्त किया जाता है । विकृति और गैर–कम्युनिष्ट पश्चगामी प्रवृत्ति मूलप्रवाह से बाहर भी निकल जाता है । ऐसे ही पृष्ठभूमि में पिछली बार घोर पश्चगामी शक्ति भी दखाई दे रही है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा हे कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी आन्तरिक जीवन में विभिन्न प्रवृत्तियों के विरुद्ध लड़ता आया है और देश को समाजवाद की ओर ले जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *