Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपतिनाथ का मन्दिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Pashupatinath Tempel
 
पशुपतिनाथ मन्दिर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ अप्रील । हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए महत्वपूर्ण आस्था का केन्द्र काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है । पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने आज शुक्रबार एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए शुक्रबार से ही मन्दिर बंद किया गया है ।
बताया गया है कि अगले सूचना ना आने तक मन्दिर में नित्य पूजा के अलवा अन्य पूजापाठ नहीं होगी और दर्शनार्थी को भी मन्दिर परिसर में प्रवेश नहीं दी जाएगी । पशुपतिनाथ के मूल मन्दिर के अलवा गुह्येश्वरी तथा आसपास के अन्य मन्दिरों में भी दर्शनार्थी को प्रवेश निषेध किया गया है ।
स्मरणीय है, गत साल चैत्र ११ गते से लकडाउन होने के बाद पशुपतिनाथ मन्दिर बंद किया गया था और परिस्थित सहज होते ही ९ महीनों के बाद पौष १ गते से खोला गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com