सुर्खेत में कल से एक हप्ता के लिए निषेधाज्ञा

सुर्खेत, २६ अप्रील । कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण वायरस संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए जिला कोरोना संकट व्यवस्थापन समिति सुर्खेत ने कल मंगलबार से जिला में एक हप्ता के लिए निषेधाज्ञा लागू किया है । निर्णय मंगलबार रात १२ बजे से लागू होगा ।
प्रमुख जिला अधिकारी छविलाल रिजाल के अनुसार जिला भर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है । उन्होंने कहा– ‘कोरोना नियन्त्रण से भी बाहर जा रहा है । इसीलिए निषेधाज्ञा जारी करना पड़ा है ।’ उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा अवधि में एम्बुलेन्स, अग्नि नियन्त्रक यन्त्र, सुरक्षाकर्मी, स्वास्थयकर्मी आदि की गाड़ी संचालन के लिए अनुमती दी जाएगी ।

