नशीली दवा के साथ एक गिरफ्तार

हिमलिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । सुनसरी जिला के धरान वार्ड 16 निवासी चाय दुकान संचालक निखिल जोशी को लागू औषध के साथ इलाका प्रहरी कार्यालय धरान ने गिरफ्तार किया है । धरान पुलिस के अनुसार धरान वार्ड 2 भानु चौक स्थित चाय दुकान से उक्त युवक को 600 पीस स्पास्मो प्रोक्सिभन के साथ गिरफ्तार किया है । धरान पुलिस के अनुसार उक्त नशीली दवा कहा से लाया गया पूछताछ के साथ आगे की करवाई किया जा रहा है ।

