Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

एफआईएमटी कॉलेज द्वारा ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता, राज्यवर्धन को प्रथम स्थान मिला

 

शनिवार, 1 मई, 2021: एफआईएमटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया | “वोन हेर्ज़ेन” (दिल की आवाज) नामक विषय पर आयोजित उक्त साहित्यिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ कॉलेज की निदेशक डॉ. सरोज व्यास ने निम्न पक्तियों
लूटेगा कोई क्या हमसे
लूटा रहे तुम पर सर्वस्व
थोड़ा प्यार, भर, ज्ञान,साधना
जो तुमको दे सकते हैं।
बना सके यदि तुम्हें महान
हम तभी महान हो सकते हैं।“ उद्बोधन से किया | इस काव्य प्रतियोगिता का संयोजन कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की प्रोफ़ेसर शिखा दत्त शर्मा ने किया| इस ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में निम्न 15 स्टूडेंट्स ऋषभ श्रीवास्तव, वंशिका श्रीवास्तव , राज्यवर्धन, अभिजीत शर्मा, स्पर्श जुगरान, तान्या शर्मा, दीप्ति शंगारी, सोनम खातून, वैशाली वाधवा, गुंजन गाबा, नीरज रोहिल्ला, स्वाति यादव, अंजलि सिंह, शमीला फातिमा मिर्जा, चारू सिंह, ने अंग्रेजी भाषा में अपनी-अपनी कविताएँ प्रस्तुत की | इसके अलावा कॉलेज के लॉ फैकल्टी प्रो.नितिन गहलोत तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एस.एस.डोगरा ने भी अपनी प्रेरक कविताएँ सुनाई |
बतौर निर्णायक अतिथि सुश्री सुमन प्रिया सिक्का (विश्वविख्यात नृत्यांगना-कवियित्री) तथा सुश्री निधि कुंवारानी (अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका) ने सभी प्रतिभागियों की रचनाओं को सराहा | उन्होंने कहा कि इस तरह की कविता प्रतियोगिता से ऐसा प्रतीत होता है कि कविताओं का भविष्य उज्जवल है| इस काव्य प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स को इसी तरह आगे लिखने-जीवन में आगे बढ़ने तथा उपलब्धियां हासिल करने की कामना प्रकट हुए इस काव्य प्रतियोगिता में निर्णायक अतिथियों ने राज्यवर्धन को प्रथम, चारू एवं तान्या को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शमीला फातिमा मिर्जा को तीसरे स्थान के लिए विजेता चुना | उक्त कवि सम्मेलन का मंच संचालन पूजा, नीतिका अदलखा व गौरवी ने तथा टेक्निकल सहयोग सुरभि ने किया जबकि प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा एवं धन्यवाद समापन रितिक नेगी ने किया | सुरेन्द्र सिंह डोगरा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com