पिछली बार बांके में १० संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, ६ मई । बाँके जिला में कोरोना से संक्रमित १० व्यक्ति की मृत्यु हुई है । यह कल बुधबार रात और आज बिहिब्ँर सुबह की तथ्यांक है । मृतकों में ९ व्यक्ति बाँके जिला के निवासी हैं और एक जाजरकोट जिला के निवासी है ।
प्राप्त सूचना अनुसार बाँके जिला नरैनापुर गाउँपालिका–१ निवासी ५६ वर्षीय पुरुष की आज सुबह ७ बजे और नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–१९ निवासी ७७ वर्षीय पुरुष की आज सुबह ४ बजे भेरी अस्पताल में मृत्यु हुई है । इसीतरह नेपालगञ्ज– १० के ७८ वर्षीय पुरुष और नेपालगञ्ज– १० निवासी ७८ वर्षीया महिला की मृत्यु बुधबार शाम में हुई है ।
इसीतरह बुधबार शाम ही नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–१२ निवासी ४५ वर्षीय पुरुष, नेपालगञ्ज–१ निवासी ५८ वर्षीय पुरुष, नेपालगञ्ज–१० निवासी २७ वर्षीय युवक, नेपालगञ्ज–४ निवासी ५५ वर्षीय पुरुष, भेरी नगरपालिका– ४ जाजरकोट निवासी ४३ वर्षीया महिला की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ बाँके जिला में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या १२७ पहुँच गई है ।

