पर्सा पुलिस ने शुरु किया अवैध नेपाल प्रवेश करनेवाला सवारी साधन को नियन्त्रण करने का अभियान
रेयाज अलाम वीरगंज, ७ मई ।
जिला पुलिस कार्यालय पर्सा ने निषेधाज्ञा के समय में अवैध रुप में नेपाल प्रवेश करनेवाला भारतीय सवारी साधन को नियन्त्रण में लेने का अभियान शुरु किया है । अभियान अन्तर्गत आज शुक्रबार पर्सा पुलिस ने ९ भारतीय मोटरसाइकल, १ स्कारपियो और १ नानो कार नियन्त्रण में लिया है ।
पर्सा जिला के पुलिस प्रमुख एवं पुलिस उपरीक्षक बेलबहादुर पाण्डे ने कहा कि निषेधाज्ञा के समय में किसी भी भारतीय नागरिक और भारतीय सवारी साधन को नेपाल प्रवेश नहीं दी जाएगी । उन्होंने कहा कि नियन्त्रण में लाया गया मोटरसाइकिलों में से अधिकांश चोरी कर लाया गया और पर्सा जिला स्थित ग्रामिण क्षेत्र में संचालित मोटरसाइकिल है । उपरीक्षक पाण्ड के अनुसार वीरगञ्ज महानगरपालिका ३, १६ और २२ वडा स्थित विभिन्न सडक खण्ड में लावारिस पड़ मोटरसाइकिल को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ६ लाख ७० हजार है ।

